चीन की दिग्गज टेक कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम V-सीरीज का विस्तार करते हुए आज Vivo V70 FE को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, जिसे बेहतरीन कैमरा तकनीक और दमदार पावर बैकअप से लैस किया है। इस फोन की 7000 एमएएच की बैटरी और 200 मेगापिक्सल का कैमरा इसे खास बनाता है। आइसे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 FE के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹37,999, 8GB+256GB मॉडल की ₹40,999 और टॉप 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹44,999 तय की गई है, जिसके प्री-ऑर्डर आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और वीवो स्टोर पर शुरू हो गए हैं और सेल 9 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और डायमंड शील्ड ग्लास की सुरक्षा के साथ आती है परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर और माली-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस कैमरा दिया गया है। सबसे प्रभावशाली विशेषता इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी है जो 90W की सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और इन सबके बावजूद फोन की मोटाई मात्र 7.59 मिमी है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है और धूल व पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाई-फाई 6 जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







