बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच चर्चित लेखिका और कॉलमनिस्ट ने भी पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
वायरल हुआ ‘कॉफी विद करण’ का पुराना वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों का एक पुराना क्लिप जमकर शेयर किया जा रहा है। रैपिड फायर राउंड के दौरान शो होस्ट ने रणवीर सिंह से पूछा था कि जो लोग उन्हें ‘डॉन 3’ के लिए सही विकल्प नहीं मानते, उन्हें वह क्या कहना चाहेंगे। इस पर रणवीर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, “एक मौका दे दो, 12-13 साल में ठीक-ठाक ही काम किया है मैंने, तो एक मौका तो बनता है।” अब यही बयान विवाद के बीच फिर से चर्चा में आ गया है और फैंस के बीच बहस तेज हो गई है।
शोभा डे ने FWICE के फैसले पर उठाए सवाल
पूरे विवाद के बीच शोभा डे ने एक वीडियो जारी कर FWICE के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक अभिनेता का नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों और टेक्नीशियनों की रोजी-रोटी से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच कोई विवाद था, तो उसका समाधान कानूनी तरीके से निकाला जाना चाहिए था। शोभा डे के अनुसार, किसी कलाकार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई इंडस्ट्री में गलत संदेश देती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरा विवाद “पावर और कंट्रोल” दिखाने जैसा नजर आता है। शोभा डे ने इस मामले की तुलना दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद से करते हुए कहा कि दोनों मामलों में किसी व्यक्ति को प्रतिबंधित कर ताकत दिखाने की कोशिश दिखाई देती है।
रणवीर की चुप्पी पर भी दी प्रतिक्रिया
शोभा डे ने रणवीर सिंह की चुप्पी को भी रणनीतिक बताया। उनका कहना था कि रणवीर समझदार अभिनेता हैं और फिलहाल अपने फैंस को अपनी तरफ से जवाब देने दे रहे हैं। उनके मुताबिक, अभिनेता सीधे विवाद में पड़ने से बच रहे हैं और स्थिति को शांत तरीके से संभालना चाहते हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, दिसंबर में रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से करीब तीन सप्ताह पहले ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद निर्माताओं ने उन पर करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया। आरोप है कि FWICE द्वारा तीन बार बुलाए जाने के बावजूद रणवीर पेश नहीं हुए, जिसके बाद संगठन ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया। इस पूरे विवाद ने अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों और फिल्म संगठनों के बीच अधिकारों और अनुशासन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








