Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस के राश्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के बारां आगमजन को लेकरजल संसाधन मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य महेन्द्रजीत मालवीय के साथ मंत्री प्रमोद जैन भाया ने लिया कार्यक्रम तैयारियांे का जायजा

बारां 14 अक्टूबर। आगामी 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे सहित कई कांग्रेस नेता बारां पधारेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज जल संसाधन मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य महेन्द्रजीत मालवीय के साथ मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ईआरसीपी परियोजना पर केन्द्र सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में आगामी 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर जन जागरण अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेता बारां पधारेंगे। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय बारां के पीछे डोल मेला तालाब परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

आज जल संसाधन मंत्री एवं सीडबल्यूसी सदस्य महेन्द्रजीत सिंह मालवीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बारां पहुंचे जहां पर राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, कांग्रेस नेता कोमल वर्मा, कानसिंह चौधरी के साथ कार्यस्थल का दौरा किया गया तथा वहां पर जिम्मेदार साथियों को पाण्डाल व्यवस्थाओं, पार्किंग व्यवस्थाओं आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत