Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महाप्रबंधक के प्रयासों से 8400 करोड़ से अधिक अर्जित किया ओरिजनेटिंग रेवेन्यू

कोटा राजस्थान 27 अप्रैल

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

स्क्रैप बिक्री, जीएसटी कलेक्शन, केपिटल एक्सपेंडिचर में भी पश्चिम मध्य रेल ने किया शानदार प्रदर्शन

पश्चिम मध्य रेल के लिए वर्ष 2023-24 रेलवे राजस्व में अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय एवं डीआरएम मनीष तिवारी के निरंतर प्रयासों से पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल ने रिकॉर्ड कैपेक्स हासिल किया। इसके अलावा पश्चिम मध्य रेल ने वर्ष 2023-24 में प्रारंभिक (ऑर्जिनेटिंग) रेवन्यू, अन्य रेल राजस्व, स्क्रैप बिक्री एवं जीएसटी कलेक्शन आदि महत्वपूर्ण रेवन्यू में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

वर्ष 2023-24 में पमरे की प्रमुख रेवन्यू उपलब्धियां इस प्रकार हैं 

रिकॉर्ड कैपेक्स:- वित्तीय वर्ष 2022-23 में रूपये 7218 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रूपये 10275 करोड़ का रिकॉर्ड कैपेक्स के साथ 42 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे अधोसरंचना कार्यो में वृद्धि के साथ गति भी मिल रही है। यह पश्चिम मध्य रेल का उच्चत्तम कैपेक्स रिकॉर्ड है।

(ऑर्जिनेटिंग) आय :-वित्तीय वर्ष 2022-23 के 7808 करोड़ रुपये की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 8492 करोड़ रुपये का ऑर्जिनेटिंग राजस्व हासिल किया है, जो कि 09 प्रतिशत अधिक है। इस वित्तीय वर्ष में पश्चिम मध्य रेल ने अब तक का रिकॉर्ड ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू में यात्री यातायात, माल यातायात, संड्री एवं अन्य रेल राजस्व शामिल है।

कोटा मण्डल की ऑर्जिनेटिंग आय :-

कोटा मण्डल ने वर्ष 2023-24 के दौरान 1537 करोड़ रुपये ऑर्जिनेटिंग रेवन्यू अर्जित किया, जो वर्ष 2022-23 में 1518 करोड़ रुपये अर्जित रेवन्यू की तुलना से 01 प्रतिशत अधिक है।

अन्य रेल राजस्व : – पश्चिम मध्य रेल ने यात्री यातायात, माल यातायात एवं संड्री आय में शानदार उपलब्धि हासिल कर राजस्व अर्जित किया है।

यात्री यातायात के तहत वित्त वर्ष 2022-23 के 2072 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 2335 रुपये का रेल राजस्व हासिल किया है जो कि 13 प्रतिशत अधिक है।
माल यातायात के तहत वित्त वर्ष 2022-23 के 5370 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 5763 करोड़ रुपये का रेल राजस्व हासिल किया है जो कि 7 प्रतिशत अधिक है।

संड्री आय के तहत वित्त वर्ष 2022-23 के 199 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 230 करोड़ रुपये का संड्री आय हासिल की है जो कि 16 प्रतिशत अधिक है।

स्क्रैप बिक्री:- वित्तीय वर्ष 2022-23 में 236 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष में 2023-24 के दौरान 346 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री की गई, जो कि 46 प्रतिशत से अधिक है। पश्चिम मध्य रेल ने गत वित्तीय वर्ष में सर्वोत्तम स्क्रैप बिक्री दर्ज किया।

जीएसटी कलेक्शन:- वित्तीय वर्ष 2022-23 में रूपये 403 करोड़ 08 लाख की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रूपये 454 करोड़ 9 लाख का जीएसटी कलेक्शन हासिल कर लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

गौरतलब है कि महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के निरंतर मार्गदर्शन एवं सुनिश्चित रेलवे दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोटा सहित जबलपुर एवं भोपाल मंडल द्वारा रेल राजस्व वृद्धि के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत