Search
Close this search box.

10 जुलाई को होगा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा वृंदावन

संघ को शिखर तक पहुंचाना है – आचार्य आनंद

4 जुलाई 2024। आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा हर तरफ बधाइयों का सिलसिला जारी है l श्री गोस्वामी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि ब्राह्मण सेवा संघ को शिखर तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे l संस्थापक पं. चंद्र लाल शर्मा के निर्देशानुसार पूर्व में भी सेवा संघ की दिग्दर्शिका,मेधावी विद्यार्थी सम्मान, सर्वजातीय होली मिलन समारोह तथा वामन वाटिका की स्थापना के अतिरिक्त वृंदावन कुंभ मेला में स्थापित ब्राह्मण सेवा संघ शिविर जैसे अनेकों लोकोपकारी सेवा कार्य होते रहे हैं l इसी तरह अब राष्ट्रीय स्तर पर तन मन धन से जुटे रहेंगे l पं. चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि 10 जुलाई को ब्रज हेल्थ केयर के समीप साधना गार्डन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, इसके अतिरिक्त राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, आदि अनेक प्रांतो के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है l बधाई देने वालों में सर्व ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुभेश शरमन, परशुराम शोभा यात्रा मथुरा के अध्यक्ष पं. राम गोपाल शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा (संरक्षक ब्राह्मण महासभा), राहुल द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्ण शक्ति संघ, पं.बिहारी लाल शास्त्री (सारस्वत सभा), परशुराम महिला मंडल की शशि शुक्ला, अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष छाया गौतम, उमा शक्ति पीठ के प्रवक्ता राजू द्विवेदी, सारस्वत ब्राह्मण महासभा आगरा के अध्यक्ष यतेंद्र सारस्वत, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिनेश चंद्र कौशिक, गरीब एकता दल के विवेक महाजन, वंशी तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मण सेवा संघ, पं. रसिक शास्त्री स्थानीय अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा संघ, गोविंद नारायण बृजवासी (युवा प्रकोष्ठ ब्राह्मण सेवा संघ), कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सारस्वत, रोटी कपड़ा मकान के संस्थापक संजय परासर , दिनेश गोस्वामी, श्री रमेश चंद्र वेदी शास्त्री, पं. जगदीश नीलम, राम नारायण बृजवासी, कृष्ण चंद्र गौतम छीता, पंडित अखिलेश गौड, प्रभाकर कृष्णा प्रयागराज, उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण संगठन के राजेश पाठक, पं. अमितभारद्वाज, आलोक बंसल, सौरभ गौड, नीरज गौड, तपेश पाठक, भोलेश्वर उपमन्यु आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत