Search
Close this search box.

राजस्थान विधानसभा मे नियम 295 के अन्तर्गत उठाया मामला

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बारां राजस्थान

शहर मे निर्माणाधीन आर0ओ0बी0 तेल फैक्ट्री का निर्माण कार्य शीघ्र हो पूर्ण:- राधेश्याम बैरवा

बांरा/जयपुर/दिनांक 15.07.2024 राजस्थान विधानसभा के अन्तर्गत आज बांरा-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा बांरा शहर मे निर्माणाधीन आर0ओ0बी0 (तेल फैक्ट्री) का निर्माण कार्य शीघ पूरा करने के सम्बंध मे प्रक्रिया के नियम 295 के अन्तर्गत मामला सदन मे उठाया।

विधायक बैरवा ने सदन मे बताया कि बांरा शहर मे आर0ओ0बी0 तेल फैक्ट्री का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा हैं। जिसका समस्त खामियाजा स्थानीय जनता को उठाना पड रहा हैं। आर0ओ0बी0 निर्माण कार्य समय पर नही होने से रहवासियों को गंतव्य स्थान तक पहुॅचने हेतु काफी लम्बा चक्कर लगाना पड रहा हैं। साथ ही निर्माण कार्य नही होने की स्थिति मे वैकल्पिक कच्चा रोड जनता के लिए खाज मे कोढ का काम कर रहा हैं। इस वैकल्पिक रोड पर प्रतिदिन दुर्घटनाऐं घटित हो रही हैं। जिसका प्रभाव स्थानीय दुकानदारों पर भी आर्थिक नुकसान उठा कर करना पड रहा हैं।
निर्माणाधीन आर0ओ0बी0(तेल फैक्ट्री) का निर्माण कार्य शीघ ही पूर्ण करा कर आम जनता को राहत प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत