Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Bhaumvati Amavasya 2023 : शुभ योग में आई भौमवती अमावस्या, कर्ज के बोझ से मुक्ति पाने के लिए करें ये खास उपाय, सारे दुख भी होंगे दूर

आज (21 मार्च) को स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मंगलवार, 21 मार्च को 01:47 मिनट से शुरू हो रही है और इस दिन की समाप्ति 21 मार्च को ही 01:52 मिनट पर होगी। पुराणों के अनुसार सोमवार, मंगलवार या गुरुवार को पड़ने वाली अमावस्या को शुभ माना जाता है। आज मंगलवार है और मंगलवार को पड़ने वाली अमावस्या को भौमवती अमास्या कहते हैं।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भौमवती अमावस्या का बहुत महत्व है। इसके साथ ही हर अमावस्या को स्नान और दान-पुण्य करना शुभ होता है। इस दिन प्रयागराज के संगम पर स्नान और तर्पण करने का महत्व है। इसके साथ ही कई धार्मिक जुलूसों में भव्य प्रदर्शन भी किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से संकट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

1. अगर आप पर बहुत कर्ज है तो भौमवती अमावस्या के दिन केले का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही आपका कर्ज उतर जाएगा।

2. अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन जल में एक नारियल लेकर उसे लाल धागे से सात बार बांधें। अब इस नारियल को अपने इष्ट देव से प्रार्थना करते हुए जल में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

3. यदि आप लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं तो अमावस्या के दिन एक नींबू लें और शाम को उसके चार अलग-अलग टुकड़े कर लें और एक-एक टुकड़ा किसी सड़क के चारों कोनों में फेंक दें। ऐसा करने से कुछ ही समय में आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

4. अगर आप अपनी पसंद के वर या वधू से विवाह करना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या के दिन सफेद फूल, बताशे, चावल, कच्चा दूध और जस्ता और बहता जल लेकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आप अपनी पसंद के वर या वधू से विवाह करने में सफल होंगे।

5. घर में सुख-शांति के लिए इस दिन तिल और आटे को मिलाकर रोटी बनाएं और उसमें थोड़ा सा गुड़ रखकर गाय को दें। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत