दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर रेप और ठगी करने का मामला सामने आया है। Mehandipur Balaji थाना क्षेत्र की पुलिस ने खुद को बड़ा तांत्रिक बताने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं को यह कहकर डराता था कि उन पर भूत-प्रेत का साया है और वे किसी “बुरी आत्मा” के प्रभाव में हैं। इसी डर का फायदा उठाकर वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी Sukhveer को उत्तर प्रदेश के मक्खनपुर इलाके से गिरफ्तार किया है।
धार्मिक स्थलों पर ले जाकर करता था शोषण
जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़िता को कहता था कि उस पर “बुरी आत्माओं का साया” है और भूत उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। इसके बाद वह महिला को विशेष पूजा और तंत्र साधना के नाम पर Haridwar, Mehandipur Balaji और Ujjain जैसे धार्मिक स्थलों पर ले जाता था। आरोपी घरेलू परेशानियां दूर करने और प्रेत-बाधा खत्म करने का झांसा देता था। पुलिस के मुताबिक वह होटल में कमरे बुक कर “भूत-प्रेत भगाने की पूजा” के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं, आरोपी अलग-अलग पूजा, अनुष्ठान और सामग्री के नाम पर महिला से लाखों रुपये भी ठगता रहा। पुलिस के अनुसार बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। बाद में परेशान होकर उसने मेहंदीपुर बालाजी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक Sagar Rana के निर्देशन और वृत्ताधिकारी Dharmraj Chaudhary के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
मोबाइल नंबर बदलकर छिपता रहा आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार मोबाइल नंबर बदल रहा था और अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के मक्खनपुर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश, उपनिरीक्षक शीशराम, साइबर सेल प्रभारी प्रेमनारायण, कांस्टेबल कपिल और गिर्राज की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







