Xiaomi 17T भारत में जल्द होगा लॉन्च, दमदार डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ होगी T सीरीज की वापसी

Xiaomi भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी लोकप्रिय T सीरीज की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नया Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इस सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 28 मई को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में दो मॉडल — Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हो सकते हैं। हालांकि भारत में फिलहाल Xiaomi 17T के लॉन्च की संभावना ज्यादा बताई जा रही है।

Feature and Specifications

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 460 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है। इसमें 1,280 x 2,772 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 447 ppi पिक्सल डेंसिटी मिल सकती है। Xiaomi 17T में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में Xiaomi 17T की कीमत 69,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। कंपनी इसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश कर सकती है।

भारत में बढ़ी Xiaomi की पकड़

हाल ही में Xiaomi ने दावा किया था कि भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में करीब 212 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के स्मार्टफोन सेगमेंट को मिड-प्रीमियम कैटेगरी बताया है। Xiaomi के अनुसार उसने पिछले साल ज्यादा मॉडल लॉन्च करने की बजाय वैल्यू-फोकस्ड रणनीति अपनाई, जिसका फायदा अब कंपनी को मिल रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research के डेटा के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में Xiaomi ने 10,000 से 20,000 रुपये वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi की हिस्सेदारी 7.9 फीसदी रही है। इस आंकड़े में कंपनी के सब-ब्रांड Poco की बिक्री भी शामिल है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment