Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ एंट्री

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी एंट्री माना जा रहा है। आइये इस फोन की कीमत और
फीचर्स के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Vivo T5x 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है पहला 6GB RAM + 128GB स्टोरेज जिसकी कीमत ₹18,999 दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज जिसकी कीमत ₹20,999 तथा तीसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹22,999 है। यह स्मार्टफोन 24 मार्च से Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऑफर्स की बात करें तो HDFC, Axis और SBI कार्ड से पेमेंट पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही नो-कॉस्ट EMI और Jio के ₹1,199 प्लान पर 6 महीने तक 10 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिल जायेगा जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है और साथ ही TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। फोन में Eye Comfort मोड भी मौजूद है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस का दावा करता है। इस प्रोसेसर को 8 जीबी रैम और अधिकतम 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोडा गया है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2MP बोकेह लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment