iQOO 15T लॉन्च डेट कन्फर्म, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ 20 मई को देगा दस्तक

iQOO ने चीनी बाजार में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 20 मई को लॉन्च करेगी और इसकी बिक्री भी उसी दिन शुरू हो जाएगी।

अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक iQOO 15 जैसा बताया जा रहा है। कंपनी इसे Azure Cloud कलर ऑप्शन में पेश करेगी, जिसमें रियर पैनल पर क्लाउड पैटर्न वाला फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा।

iQOO 15T में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO 15T में फ्लैगशिप-लेवल हार्डवेयर और प्रीमियम डिजाइन दिया जाएगा। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

iQOO 15T के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक्स के अनुसार iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K+ BOE Q10+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले 3168×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

स्मार्टफोन में 3nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU दिया जा सकता है।

फोन में 12GB और 16GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

Android 16 और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

iQOO 15T Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर काम कर सकता है।फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है, जिसके साथ 100W Ultra Fast Flash Charging सपोर्ट दिया जा सकता है।

200MP कैमरा और IP69 रेटिंग

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। सुरक्षा के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन का वजन करीब 216 ग्राम बताया गया है, जबकि इसकी मोटाई 8.25mm हो सकती है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment