iQOO Z11 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी की चर्चा

iQOO अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फोन को अगले महीने जून में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके भारतीय वेरिएंट के कई अहम फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। लीक्स के अनुसार, फोन में Snapdragon प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में उतारा जाएगा।

बताया जा रहा है कि iQOO Z11 को कंपनी ने मार्च में चीन में लॉन्च किया था और अब इसका भारतीय वेरिएंट 15 जून के आसपास एंट्री कर सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ Adreno 810 GPU मिलने की संभावना है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। भारतीय बाजार में इसकी संभावित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा HDR सपोर्ट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

कैमरा और बैटरी फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर से लैस होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। चीनी वेरिएंट में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। भारतीय मॉडल में भी बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

IP68 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

iQOO Z11 में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। सिक्योरिटी फीचर्स के तौर पर इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स ने स्मार्टफोन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment