iPhone 17 Pro पर बड़ी डील! iPhone 18 सीरीज की एंट्री के बाद कीमत हुई धड़ाम, ₹69,990 में खरीदने का मौका

Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी ने पिछली पीढ़ी के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को बंद कर दिया है। हालांकि, इन प्रीमियम iPhones पर अब रिटेल स्टोर्स की ओर से जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। नए ऑफर्स के तहत ग्राहक iPhone 17 Pro को प्रभावी कीमत ₹69,990 और iPhone 17 Pro Max को ₹74,990 में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 Pro पर मिल रहा ₹56,000 तक का फायदा

Croma ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर ऑफर पेश किया है। iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹69,990 बताई गई है, जबकि 512GB वेरिएंट को ₹88,490 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये कीमतें सीधे तौर पर मिलने वाली छूट नहीं हैं। इन कीमतों का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को बैंक कैशबैक और पुराने iPhone के एक्सचेंज सहित कई ऑफर्स का इस्तेमाल करना होगा।

ऐसे मिलेगा ₹69,990 वाला iPhone 17 Pro

ऑफर के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹4,000 तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा पुराने iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने पर मॉडल और उसकी कंडीशन के आधार पर अधिकतम ₹44,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके साथ ही ₹12,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इन सभी लाभों को मिलाकर iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत ₹69,990 तक पहुंच सकती है।

iPhone 17 Pro Max भी ₹74,990 में

Apple का टॉप-एंड मॉडल iPhone 17 Pro Max भी इस ऑफर में शामिल है। इसके 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹74,990 और 512GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹94,990 बताई गई है। iPhone 17 Pro Max पर ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से ₹4,000 तक का कैशबैक लेना होगा। इसके अलावा पुराने iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹53,000 तक की वैल्यू और ₹12,000 का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

वेबसाइट पर अलग होगी कीमत

Croma की वेबसाइट पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹1,26,490 और 512GB मॉडल की कीमत ₹1,45,990 बताई गई है। वहीं iPhone 17 Pro Max 256GB की प्रभावी कीमत ₹1,39,990 और 512GB मॉडल की कीमत ₹1,59,990 होगी, जिसमें केवल बैंक कैशबैक शामिल है।

ये ऑफर्स 15 सितंबर से शुरू होने हैं।

ऑफर लेने से पहले जरूर समझें शर्तें

ग्राहकों को ध्यान रखना होगा कि ₹69,990 और ₹74,990 जैसी कीमतें सीधे बिक्री मूल्य नहीं हैं। इनका लाभ लेने के लिए बैंक कार्ड, एक्सचेंज डिवाइस और एक्सचेंज बोनस जैसी शर्तें पूरी करनी होंगी। पुराने iPhone की कीमत उसकी कंडीशन, मॉडल और एक्सचेंज पात्रता पर निर्भर करेगी।

इसलिए खरीदारी से पहले बैंक ऑफर और एक्सचेंज से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment