Search
Close this search box.

जीवन में तरक्की पाने के लिए बुधबार को करे ये उपाय, मिलेंगे शुभ परिणाम

आज बुधवार का दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजे तक रहेगी. आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक दृति योग रहेगा। इसके साथ ही आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा स्वर्ग से भद्रा आज शाम 6 बजे तक रहेगी। सप्ताह का बुधवार भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज गणपति की पूजा करने से बल, बुद्धि और धन का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आज क्या कदम उठाने चाहिए।

1. अगर आप जीवन में सुख-समृद्धि यश तथा कीर्ति पाना चाहते हैं तो इस दिन आपको आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी जड़ में जल देना चाहिए। इसके साथ ही आंवले के पेड़ के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। अगर आपके आसपास आंवले का पौधा नहीं है तो आप बाजार से कही आंवले का फल लेकर भी उसके दर्शन कर सकते हैं।

2. अगर आप अपने घर में धन की बृद्धि करना चाहते हैं तो आज आपको लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शाम के समय देवी लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और हाथ जोड़कर देवी से धन-धान्य की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

3. अगर आपके वैवाहिक रिश्ते में कोई समस्या है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको भरणी नक्षत्र के दौरान शुक्र मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। शुक्र का मंत्र है: ‘ॐ द्रां द्रौं स: शुक्राय नम:’।

4. अगर आप अपना तेज बरकरार रखना चाहते हैं तो इस दिन आपको एक मीठी सुगंध वाला इत्र लाना चाहिए और इस इत्र को मंदिर या धार्मिक स्थान पर देना चाहिए। साथ ही भगवान से अपने तेज को बने रहने की प्रार्थना करनी चाहिए।

5.अगर आप अपनों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस दिन आपको अपने घर के मध्य भाग में त्रिकोण की आकृति बनानी चाहिए। आप सफेद चॉक या आटे का उपयोग करके यह लुक बना सकती हैं। – अब इस त्रिकोण आकार में आंवले के फल को रखें और उसकी पूजा अर्चना करें। अगर आपको आंवला नहीं मिल रहा है तो आप आलू भी रख सकते हैं. पूजा आदि के बाद आज सब कुछ ऐसे ही रखा रहने दें। अगले दिन, उन सभी को पानी में बहा दें।

6. यदि आप अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने व्यवसाय की सफलता के लिए आपको आज ही एक सफेद शर्ट उठाकर किसी कुम्हार या किसी कृषि कार्य करने वाले को दे देनी चाहिए।

7.अगर आपके कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य अवरुद्ध हो गए हैं तो आज आपको आंवले के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और उसकी जड़ों में जल देना चाहिए। उसके बाद आपको अपने कार्य के लिए दोबारा प्रयास करना होगा। अगर आप आंवले का पेड़ नहीं देख पा रहे हैं तो आंवले के चित्र को देखकर या मन में आंवले का ध्यान करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत