Samsung Galaxy S26 FE India Launch: Samsung Galaxy S26 FE की भारत में लॉन्चिंग और बिक्री को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की बिक्री की तारीख कन्फर्म कर दी है। Samsung Galaxy S26 FE भारत में 18 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले Amazon और Flipkart पर भी फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी हैं। Samsung ने Galaxy S26 FE को 27 अगस्त 2026 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी पूरी कर चुकी है। भारत में फोन के स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मॉडल के समान रहने की उम्मीद है, जबकि इसकी भारतीय कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।
18 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
Samsung India की आधिकारिक माइक्रोसाइट के मुताबिक Galaxy S26 FE की बिक्री भारत में 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन का विकल्प उपलब्ध कराया है, जिसके जरिए फोन उपलब्ध होने की जानकारी हासिल की जा सकती है। Galaxy S26 FE को भारत में Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन को Blueberry, Graphite और Pistachio कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। फोन में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम दिया गया है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 193 ग्राम और मोटाई 7.4mm है।
Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित है। Samsung का दावा है कि नए प्रोसेसर की मदद से पिछले मॉडल की तुलना में AI परफॉर्मेंस में 51 फीसदी, GPU परफॉर्मेंस में 24 फीसदी और प्रोसेसिंग परफॉर्मेंस में 11 फीसदी तक सुधार हुआ है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। Samsung ने कैमरा सिस्टम में ProVisual Engine, Nightography और AI आधारित फोटो एडिटिंग जैसे फीचर्स भी दिए हैं। My FanCam फीचर वीडियो में चुने गए व्यक्ति को ट्रैक कर उसे फ्रेम के बीच में रखने में मदद करता है। वहीं Super Steady के साथ Horizontal Lock वीडियो रिकॉर्डिंग को ज्यादा स्थिर और सीधा रखने में मदद करता है।
फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung के अनुसार 45W अडैप्टर की मदद से Galaxy S26 FE करीब 30 मिनट में 69 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। Galaxy S26 FE की एक बड़ी खासियत इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। फोन One UI 9 पर आधारित Android 17 के साथ आता है। Samsung इस स्मार्टफोन के लिए 7 बड़े Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। फोन में Circle to Search, Photo Assist, Audio Eraser, Now Brief और Now Nudge जैसे Galaxy AI फीचर्स भी शामिल हैं।
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में कीमत कितनी होगी?
Galaxy S26 FE की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा अभी Samsung ने नहीं किया है। हालांकि, फोन के ग्लोबल लॉन्च के बाद अब भारतीय कीमत को लेकर भी जल्द जानकारी सामने आने की उम्मीद है। Samsung की ओर से बिक्री की तारीख 18 सितंबर 2026 तय किए जाने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी लॉन्च के करीब भारतीय कीमत, ऑफर्स और उपलब्ध स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी भी साझा कर सकती है। कुल मिलाकर, Galaxy S26 FE में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 4,900mAh बैटरी और 7 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में यह Samsung के प्रीमियम फैन एडिशन स्मार्टफोन लाइनअप में एक खास विकल्प हो सकता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







